फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mirzapur youth drowned on Yamuna barrage in Dehradun

देहरादून के यमुना बैराज पर डूबा मिर्जापुर का युवक

Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur youth drowned on Yamuna barrage in Dehradun
बेहट (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी एक युवक उत्तराखंड के जिला देहरादून के गांव ढ़ालीपुर ढकरानी यमुना बैराज पर डूब गया। घटना की सूचना मिलने उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी अमजद (18) पुत्र अख्तर उत्तराखंड के जिला देहरादून के गांव ढालीपुर ढकरानी में अपने ननिहाल में गया हुआ था। बुधवार को शाम के समय वह ढकरानी के पास ही यमुना बैराज पर गया। वहां वह यमुना नदी में डूब गया। उसकी सूचना अमजद के मामा शकील ने मिर्जापुर में दी। यह खबर सुनते ही अमजद के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन हादसे की खबर मिलते ही उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। अभी तक अमजद का कोई पता नहीं चला। उत्तराखंड पुलिस ने अमजद की तलाश कराने के लिए गोताखोर बुलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed