फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mineral vehicles will not be allowed through contact routes

संपर्क मार्गों से नहीं जाने देंगे खनिज वाहन

Sun, 20 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mineral vehicles will not be allowed through contact routes
बेहट के रायेपुर क्षेत्र में एक स्टोन क्रशर पर अल्टीमेटम देने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
संपर्क मार्गों से नहीं जाने देंगे खनिज वाहन
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। खनिज परिवहन में लगे वाहनों के आवागमन से रायेपुर खनन जोन में संपर्क मार्गों की हालत बदतर हो गई है। इसको लेकर रविवार को सैद मोहम्मदपुर गढ़ गांव के संत रविदास मंदिर में डॉ. भीमराव अंबेडकर सोसायटी व ग्रामीणों की पंचायत हुई। ग्रामीणों ने रायेपुर जोन में संचालित स्टोन क्रशर मालिकों को अल्टीमेटम दिया है कि सोमवार से इन संपर्क मार्गों से खनिज का परिवहन नहीं होने देंगे।
राष्ट्रीय बहुजन संघ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सोमपाल सिंह ने कहा कि रायेपुर से लेकर सैद मोहम्मदपुर गढ़ उर्फ भुड्डी, नंदपुर जोड़ियों से शाहपुर बांस, लोदीबांस से सैद मोहम्मदपुर गढ़, लतीफपुर भूड़ व कस्बागढ़ से असलमपुर बरथा आदि गांव को जाने वाले संपर्क मार्गों की हालत खनिज परिवहन में लगे वाहनों के आवागमन से खराब हो गए हैं। धूल के गुब्बार ग्रामीणों की सेहत खराब कर रहे हैं। कई बार संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए शासन प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पंचायत के बाद ग्रामीणों ने रायेपुर जोन में संचालित स्टोन क्रशर मालिकों को एक दिन का अल्टीमेटम देकर कहा कि वे क्रशरों पर खड़े वाहनों को निकलवा दें। सोमवार से वह संपर्क मार्गों से खनिज का परिवहन नहीं होने देंगे। खनन कारोबारी इसके लिए अपनी अलग से व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में मोहित, नीटू, मांगेराम, सत्यपाल सिंह, किरतपाल, मोनू, सत्यपाल सिंह, सोनू, सुशील, सुंदर, बाबूराम, वकील, पलटू, राजकुमार कश्यप, सुमित आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed