{"_id":"61d5de17e57ec942ed6519dd","slug":"middle-aged-found-dead-in-house-under-suspicious-circumstances-saharanpur-news-mrt572243933","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में घर में मृत पड़ा मिला अधेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में घर में मृत पड़ा मिला अधेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कंधेला में एक अधेड़ अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी कुंवरपाल 50 पुत्र रामू अपने घर में अकेला ही रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब सात आठ साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर बच्चों सहित चली गई थी। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार दिखाई दे रहा था। बुधवार की सुबह वह अपने घर में मृत अवस्था में पड़ा मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। उसका एक भाई धर्मपाल भी पास ही रहता है। दोनों के पास तीन बीघा जमीन का एकमात्र पट्टा है, जिससे वह मुश्किल से गुजर बसर करते थे। थाना अध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, यदि कुछ संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।