फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Merchant's body found in the house

मकान में मिला व्यापारी का शव

Tue, 20 Oct 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Merchant's body found in the house
सहारनपुर। आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी विजय मोहन गोयल (65 वर्षीय) अपने ही मकान में मृत पड़े मिले। चार दिन से वह घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। पुलिस ने मुख्य द्वार का ताला तुड़वाया और अंदर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। शुरूआती जांच में पुलिस बीमारी के कारण मौत होना मान रही है।
विज्ञापन

रायवाला में कपड़ा कारोबारी रहे विजय मोहन गोयल आवास विकास कॉलोनी में कई साल से अकेले ही रह रहे थे। पड़ोसियों ने सदर बाजार थाना पुलिस को सूचना दी कि विजय मोहन गोयल चार दिन से अपने घर से बाहर नहीं निकले हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवास में मुख्य द्वार का अंदर से ताला लगा मिला। इसके चलते पुलिस टीम को दीवार फांदकर अंदर जाना पड़ा। बाद में ताला तुड़वाया गया। पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा तो बुजुर्ग बेसुध पड़े थे। बाद में दरवाजा तुड़वाया गया। सीओ डीपी तिवारी और एसपी सिटी विनीत भटनागर भी वहां पहुंचे, तब शव निकलवाया गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि विजय मोहन का पत्नी से तलाक हो चुका था। लंबे समय से यहां अकेले ही रह रहे थे और बीमार चल रहे थे। पोस्टमार्टम होने पर मृत्यु का कारण पता चलेगा। विजय मोहन के परिवार के राजीव सहित अन्य लोगों ने बताया कि अकेले रहने के कारण उनकी इस स्थिति का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed