फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maybe Dharashai Eastern Yamuna Canal Bridge

धराशाई हो सकता है पूर्वी यमुना नहर का पुल

Sat, 25 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maybe Dharashai Eastern Yamuna Canal Bridge
जर्जर हो रहा पुल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में पूर्वी यमुना नहर के पुल की दो डाटों की आधी छत गिरने से पुल किसी भी समय धराशाई हो सकता है। रामपुर मनिहरारान से इस्लामनगर मार्ग पर गांव मुकंदपुर के पास स्थित इस पुल पर हर समय भारी वाहनों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन


गांव मुकंदपुर के पास पूर्वी यमुना नहर के पुल की दो डाटों की छत दो दिन पूर्व आधी टूट कर नीचे गिर गई थी। इससे पुल के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। रामपुर मनिहारान से इस्लामनगर-अंबेहटा पीर नकुड़ मार्ग पर स्थित यह पुल महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


इस मार्ग से सौ से अधिक गांव जुड़े हैं। इसके धराशाई होते ही सभी गांवों और कस्बों को संपर्क कट जाएगा। हैरत की बात यह है कि सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार ने इसकी जानकारी होने से ही मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सिंचाई विभाग के एक्सईएन शिवराज सिंह ने बताया कि वह पुल का मौके पर जाकर निरीक्षण कर चुके हैं। बताया कि पूर्वी यमुना नहर का निर्माण वर्ष 1907 में ब्रिटिश शासन काल में हुआ था।


इसके बाद का पुल का पुन: निर्माण वर्ष 1955 में किया गया था। उन्होंने कहा कि पुल की मियाद पुरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि  जिस मार्ग पर यह पुल पड़ता है यह मार्ग पीडब्लूडी  के अधीन हैं। पुल निर्माण के लिए जिलाधिकारी और पीडब्लूडी के अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। ताकि इसे नया बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed