फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mata's court decorated with vegetables, Mani Shakambhari Jayanti celebrated amid cheers

Saharanpur News: शाक सब्जी से सजा माता का दरबार, जयकारों के बीच मनी शाकंभरी जयंती

Fri, 26 Jan 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mata's court decorated with vegetables, Mani Shakambhari Jayanti celebrated amid cheers
सिद्धपीठ शांकभरी देवी मंदिर में मां को 56 भोग एवम 36 व्यंजन अर्पित करने जाते संत सहजानंद ब्रह्म
शाकंभरी। पश्चिमी यूपी के विख्यात श्री सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माता का प्राकट्य पर्व शाकंभरी जयंती के रूप में बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकराचार्य आश्रम प्रभारी संत भैरव तंत्राचार्य सहजानंद जी महाराज के सानिध्य में पूर्णाहुति के बाद संतों और श्रद्धालुओं ने माता को 56 भोग और 36 व्यंजन अर्पित किए। सिद्धपीठ व्यवस्थापक राणा परिवार द्वारा मां का विशेष शृंगार कर भोग लगाया गया।
विज्ञापन

शिवालिक तलहटी में स्थित श्री शाकंभरी देवी में पिछले एक सप्ताह से जयंती उत्सव की धूम है। भगवती के मंदिर एवं शंकराचार्य आश्रम की भव्य सजावट की गई। मां जगदंबा का दरबार फूलों और शाक सब्जी से विशेष रूप से सजाया गया। सिद्धपीठ में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। दिन भर शिवालिक घाटी माता के जयकारों से गुंजायमान रही। एक सप्ताह से शंकराचार्य आश्रम में शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। रात्रि में आश्रम में मां का गुणगान किया गया। बृहस्पतिवार को सुबह आश्रम में चले यज्ञ में पूर्णाहुति देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पूर्णाहुति के बाद माता को 56 भोग और 36 व्यंजन अर्पण किए गए।
विज्ञापन

मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार की ओर से पूर्व विधायक रानी देवलता, राणा आदित्य प्रताप सिंह, कुंवर आतुल्य प्रताप सिंह, राणा सानिध्य प्रताप सिंह द्वारा मां की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, मेयर डॉ. अजय सिंह, सतीश गर्ग, पंडित राजू शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed