{"_id":"66e5fe3ef68bb6c2af0c6014","slug":"married-woman-going-to-her-in-laws-house-disappeared-on-the-way-murder-alleged-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-131450-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ससुराल आ रही विवाहिता रास्ते से गायब, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ससुराल आ रही विवाहिता रास्ते से गायब, हत्या का आरोप
Sun, 15 Sep 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। मायके से ससुराल आने के दौरान एक विवाहिता बड़गांव बस स्टैंड पर शौच के लिए उतरी और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। ससुरालियों ने थाने पहुंच बहु को तलाश करने की गुहार लगाई है। वहीं, दूसरी ओर मायके वालों ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच जुटी है।
घटना शुक्रवार देर शाम की है। बताया जाता है कि विवाहिता अपने मायके जिला मेरठ के गांव सिसौली से अपनी ससुराल बड़गांव थाना के गांव अंबेहटाचांद आने के लिए ससुरालियों के साथ कार में बैठकर निकली थी। बड़गांव बस स्टैंड पर बहु ने शौच जाने की बात कहकर कार रुकवाई। इसके बाद वह संदिग्ध हालत में लापता हो गई। बहू के लापता होने पर अंबेहटा चांद के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।
अंत में निराश होकर वह रात्रि में ही बड़गांव थाना पर मामले की शिकायत करने पहुंचे। पुलिस ने सुबह थाने आने को बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। ससुराली जब सुबह थाने पहुंचे तो इसी बीच सिसौली से मायके के लोग भी वहां आ गए। मायके पक्ष ने ससुराल के लोगों पर बीच रास्ते में बेटी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- --
दहेज में कार को लेकर चल रहा था विवाद
गांव अंबेहटाचांद निवासी युवक की शादी गत वर्ष अप्रैल माह में जिला मेरठ के गांव सिसौली निवासी युवती से हुई थी। बताया जाता है कि तभी से दहेज में कार की मांग को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद ससुराल पक्ष के लोग कार द्वारा बहू को सिसौली से वापस ला रहे थे। रात आठ बजे बहु कार से उतर कर बड़गांव में अचानक गायब हो गई।