फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Mon, 07 Mar 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
सहारनपुर। वर्धमान कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति ने भी फंदे पर लटककर आत्महत्या की कोशिश की। मायके पक्ष ने देहात कोतवाली में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान निवासी सोनिया पुत्री नाथीराम सैनी की शादी नौ माह पूर्व शुभम सैनी पुत्र श्यामवीर निवासी वर्धमान कॉलोनी से हुई थी। पुलिस के मुताबिक रविवार की देर रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पता लगने पर मायके पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर जानकारी दी। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर गला घोंटकर मारने का आरोप लगाते हुए पति शुभम, ससुर श्यामवीर और सास सीता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार सुबह के समय घर पर शुभम ने भी फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे फंदे से उतारकर परिजनों ने एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली है कि शुभम ने फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन जांच में फांसी लगाए जाने का मामला फर्जी लग रहा है। छानबीन में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मृतका के पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed