{"_id":"60f5cde08ebc3e6d6726970b","slug":"married-s-body-found-hanging-on-the-noose-saharanpur-news-mrt5481470150","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह(सहारनपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव को दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शामली जनपद की चौसाना पुलिस चौकी अंतर्गत गांव पठानपुरा निवासी सुशील कुमार उतराखंड के भगवानपुर की फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करता है। नौकरी करने के दौरान उसकी मुलाकात गांव कुरड़ी निवासी स्वाति (24) से हुई। कुछ दिन की मुलाकात के बाद सवा साल पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद दोनों राम बाग कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रहने लगे। सोमवार को जब स्वाति नहीं जागी तो मकान मालिक ने उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इस पर मकान मालिक ने यह खबर उसके पति को दी। इसी दौरान आस पास मुहल्लेवाले इकट्ठा हो गए। उन्होंने दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। स्वाति का शव फंदे पर लटका था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गंगोह सीओ रिजवान अहमद ने बताया स्वाति ने लव मैरिज की थी। लव मैरिज करने के बाद परिजनों ने भी उससे संबंध तोड़ लिए थे। शायद इसी कारण उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।