{"_id":"57338bb74f1c1b9b37919f3b","slug":"marched-against-gokshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के खिलाफ जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी के खिलाफ जुलूस निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Thu, 12 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
गोकशी के खिलाफ प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद की बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप तायल ने कहा कि क्षेत्र में दिन प्रतिदिन गोकशी की घटनाएं बढ़ रही हैं। संगठन के कार्यकर्ता गोकशी करने वालों का विरोध करते हैं तो उन पर पुलिस प्रशासन द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
बैठक में चेतावनी दी गई है कि यदि हिंदू लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो शीघ्र ही विहिप क्षेत्र में एक हिंदू महापंचायत करेगी और पुलिस प्रशासन व गोकशी करने वालों के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विहिप से जुड़े कार्यकर्ता बुधवार को पुलिस प्रशासन व गोकशी करने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पर पहुंचे। विहिप के जिलाध्यक्ष संदीप तायल ने कहा कि एक माह पूर्व गांव मिर्जापुर के जंगल में ग्रामीणों ने बाइक पर गोमांस ले जाते हुए गांव चकवाली निवासी दो लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लेकर उनसे बरामद गोमांस को जांच के लिए भेजा था। जांच में भी गोमांस की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने इस प्रकरण में 11 हिंदुओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की थी। जिला मंत्री ब्रिजेश राणा ने कहा कि पुलिस प्रशासन स्वयं तो गोकशी रोकने में नाकाम है, यदि हिंदू संगठन के कार्यकर्ता इसमें पुलिस का सहयोग करते हैं तो उल्टे उन्हीं के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की जाती है।
उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही यदि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो विहिप क्षेत्र में महापंचायत कर सड़कों पर आंदोलन शुरू कर देगी। बाद में कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार भोपाल सैनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विपिन गर्ग, अनुज, दिनेश, राहुल, देवी चंद, विक्रांत, रजत, आदित्य, प्रदीप, मोनू, श्रवण कुमार, राजीव आदि रहे।