फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many trans Sho

कई थानेदार इधर से उधर

Thu, 17 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Many trans Sho
पु‌ल‌िस
सहारनपुर जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के लिए जिले के थाना एवं चौकियों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। देवबंद, रामपुर मनिहारन, मिर्जापुर सहित कई क्षेत्रों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फिर से कुछ थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया। निरीक्षक प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से रामपुर मनिहारन का प्रभारी बनाया, जबकि रामपुर मनिहारन थाना प्रभारी चमन सिंह चावड़ा को देवबंद का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।
विज्ञापन


देवबंद कोतवाल आरएन सिंह यादव को बेहट थाना प्रभारी बनाया गया है। नागल के थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी को मिर्जापुर का प्रभारी निरीक्षक तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहट के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीव कुमार को गागलहेड़ी थानाध्यक्ष बनाया है। जबकि गागलहेड़ी के वरिष्ठ उप निरीक्षक यशपाल सिंह को नागल थाना प्रभारी बनाया गया है। 

इसके अलावा पुलिस लाइन से निरीक्षक गजेंद्र सिंह, राजेश चंद शर्मा, देवेंद्र कुमार, श्योराज सिंह, सुभाष चंद बनोदा, धर्मपाल सिंह, प्रवीण कुमार यादव को क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल में भेजा गया है।

निरीक्षक मीनाक्षी शर्मा को पुलिस लाइन से डीसीआरबी प्रभारी बनाया है। निरीक्षक अनिल कुमार कपरवान को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक मुबारिक हसन को स्वाट टीम से क्राइम ब्रांच का अभिसूचना प्रभारी बनाया गया है।

स्वाट टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक पवन शर्मा को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया है। जबकि सर्विलांस सेल प्रभारी सुधीर उज्ज्वल को सोशल मीडिया सेल प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक सुमन रानी को महिला थाना से देवबंद भेजा गया है।

इसके अलावा राकेश केमिकल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय राणा को थाना जनकपुरी भेजा गया है। अरुण पंवार को गंगोह से राकेश केमिकल चौकी प्रभारी बनाया है।

शाहजहांपुर चौकी प्रभारी रामकुमार तोमर को मालीगेट चौकी प्रभारी बनाया है। पेपर मिल चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया है। आवास विकास चौकी प्रभारी राजकुमार यादव को पेपर मिल चौकी प्रभारी बनाया है।


पुष्पेंद्र नैन को पुलिस लाइन से आवास विकास चौकी प्रभारी बनाया है। नरेंद्र कुमार यादव को शाहबलोल चौकी से शाहजहांपुर चौकी भेजा गया है। नगर कोतवाली से शाह आलम को शहबलोल चौकी प्रभारी बनाया है। 

हथिनीकुंड चौकी प्रभारी राजकुमार चंदेल को अंबेहटा पीर चौकी पर भेजा गया है। माली गेट चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को शेखपुरा कदीम चौकी प्रभारी बनाया है।

वीरेशपाल गिरि को शेखपुरा कदीम चौकी से एसएसआई मंडी थाना बनाया गया है जबकि मंडी थाना में तैनात एसएसआई मनीष बिष्ट को एसएसआई सदर थाना बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed