{"_id":"69fe3702bc6d5e90fe01f7ae","slug":"mangoes-started-rotting-in-the-orchards-due-to-hailstorm-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174997-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बागों में ओलों की मार से गलने लगे आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बागों में ओलों की मार से गलने लगे आम
Sat, 09 May 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 09 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। क्षेत्र में हाल ही में हुई तेज ओलावृष्टि ने आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बाग ठेकेदारों और किसानों के अनुसार पेड़ों पर तैयार हो रहे आम ओलों की मार से समय से पहले ही गलकर पेड़ों से गिरने लगे हैं। फसल की इस तबाही ने आम कारोबार से जुड़े लोगों को परेशानी में डाल दिया है।
बाग ठेकेदार अनीस, नसीम, शाहिद और मुरसलीन ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने भारी कीमतों पर आम के बाग ठेके पर लिए थे। इसके लिए कई लोगों ने आढ़तियों और साहूकारों से ब्याज पर रकम लेकर पहले ही बाग मालिकों को भुगतान कर दिया था। उन्हें उम्मीद थी कि अच्छी फसल से मेहनत और पूंजी दोनों निकल आएंगी, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं।
करीब 20 वर्षों से आम के कारोबार से जुड़े ठेकेदार शाहिद ने बताया कि इस बार हालात इतने खराब हैं कि लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है। एक ओर बाग मालिक भुगतान का दबाव बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कर्ज चुकाने की चिंता रातों की नींद उड़ा रही है। बागवानों का कहना है कि यदि सरकार की ओर से जल्द राहत और मुआवजा नहीं मिला तो कई परिवार गंभीर आर्थिक संकट में फंस जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र सहायता दिलाने की मांग की है।