फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mangeram said that political parties should decide political share of Tyagi Bhumihar community, will not vote

UP: मांगेराम बोले- त्यागी भूमिहार समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी करें तय, वरना इस बार नहीं देंगे वोट

Fri, 02 Feb 2024 05:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Feb 2024 05:02 PM IST
सार

Saharanpur News : त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि राजनीतिक दल त्यागी भूमिहार समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी तय करें नहीं तो इस बार वोट नहीं देंगे।

विज्ञापन
Mangeram said that political parties should decide political share of Tyagi Bhumihar community, will not vote
मंच से बोलते मांगेराम त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा देश के राजनीतिक दलों ने त्यागी भूमिहार समाज को अछूत बनाकर रख दिया है। अब समाज अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी तय करने वाले दल को ही समर्थन देगा।

विज्ञापन


मांगेराम त्यागी ने कहा कि देश के विकास में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन देश के राजनीतिक दलों ने आज इस समाज को अछूत बनाकर छोड़ दिया है। समाज का राजनीतिक रूप से तिरस्कार किया जा रहा है जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्यागी भूमिहार समाज हमेशा से ही राष्ट्रवादी रहा है और भाजपा को बनाने में त्यागी समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

उन्होंने हा कि जनसंघ के समय से लेकर आज तक त्यागी समाज अपना सौ प्रतिशत वोट भाजपा को ही देता आ रहा है लेकिन, भाजपा ने समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी खत्म कर दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीतिक दल त्यागी भूमिहार समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी तैयार कर दें वरना बहिष्कार के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में बैठे कुछ लोग समाज का शोषण कर रहे हैं ऐसे लोगों को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने देवबंद की धरती से भाजपा समेत देश के अन्य राजनीतिक दलों के हाईकमान को सीधा संदेश दिया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 19 लोकसभा सीटों में से छह लोकसभा सीट तय कर दें, वरना त्यागी समाज का वोट उनको अबकी बार मिलने वाला नहीं है।

विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुशील त्यागी और दीपक उर्फ बॉबी त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज किसी का गुलाम नहीं है। समाज अपने भाग्य का फैसला अब खुद करेगा। ज्ञानेश्वर त्यागी और शिवकुमार त्यागी ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण समाज राष्ट्रवादी सोच का समाज है लेकिन, इसकी कमजोरी का राजनीतिक दल लाभ न उठाएं। महापंचायत को अक्षय त्यागी, पवन त्यागी, ऋषभ त्यागी, अनुज त्यागी, अजय त्यागी, शिवमणि त्यागी, अंकुर त्यागी, प्रदीप त्यागी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी गंगाशरण त्यागी और संचालन सौराज त्यागी ने किया।

महापंचायत में ट्रैक्टर रहे विशेष आकर्षण का केंद्र
शुक्रवार को देवबंद के देवीकुंड मैदान पर आयोजित त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा में समाज के लोग ट्रैक्टर, बसों समेत अन्य वाहनों से पहुंचे। लेकिन महापंचायत में ट्रैक्टर से पहुंचे त्यागी समाज के लोग आकर्षण का केंद्र है। इस दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए समाज एक जुट का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

महापंचायत को लेकर देवबंद में बरती गई विशेष सतर्कता, तैनात रहे अधिकारी
महापंचायत को लेकर प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा, जहां एक ओर एसपी देहात सागर जैन और एडीएम प्रशासन देवबंद में मौजूद रहे तो वहीं दूसरी ओर एसडीएम अंकुर वर्मा व सीओ देवबंद समय-समय पर महापंचायत का पुलिस बल के साथ निरीक्षण करते रहे। इस दौरान जुम्मे की नमाज को लेकर जारी किए गए अलर्ट और महापंचायत को देखते हुए देवबंद में भी विशेष सतर्कता बरती गई। खुफिया विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पल-पल की अपडेट सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक देते रहे।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed