फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mangal vaccine given to 427 health workers at five centers

पांच केंद्रों पर 427 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा मंगल टीका

Sat, 16 Jan 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mangal vaccine given to 427 health workers at five centers
लि अस्पताल में महिला चिकित्सालय टीकाकरण स्थल पर सीएमओ और आइएमए चिकित्सको के टीका लगने के बाद जान? - फोटो : SAHARANPUR
पांच केंद्रों पर लगा 427 स्वास्थ्यकर्मियों को मंगल टीका
विज्ञापन

सहारनपुर। लंबे इंतजार के बाद कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन आई। शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखने के बाद टीकाकरण शुरू हुआ। जिले के पांचों केंद्रों पर 427 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जबकि 500 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना था। जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने सबसे पहले टीका लगवाया और संदेश दिया कि टीका लगवाने से सेहत को किसी तरह का खतरा नहीं है, बल्कि कोरोना से बचाव के लिए बेहद जरूरी है।
जिले में कुल 13730 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाया जाना है। पूर्व में टीकाकरण के लिए 11 केंद्र निर्धारित किए गए थे, लेकिन बाद में इसे कम करके पांच केंद्र कर दिए गए। प्रत्येक केंद्र पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए मेसेज भेजे गए थे। उन लोगों को केंद्र पर पहुंचने के दौरान पहचानपत्र देखकर सत्यापन करने के बाद ही टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह टीकाकरण शुरू होने के दौरान मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने एसबीडी जिला अस्पताल और महिला जिला चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। सुबह से शाम पांच बजे तक टीकाकरण चला। इस दौरान सर्वाधिक 100 लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीका लगा, जबकि सबसे कम 72 लोगों को जिला महिला चिकित्सालय में टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
राजकीय मेडिकल कॉलेज ---- 100
एसबीडी जिला अस्पताल ----- 78
जिला महिला चिकित्सालय -- 74
सीएचसी सरसावा ------------ 85
सीएचसी गंगोह -------------- 90
योग ---------- 427

जिला अस्पताल में टीकाकरण स्थल पर तैनात पुलिस

जिला अस्पताल में टीकाकरण स्थल पर तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सालय टीकाकरण स्थल का निरीक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सालय टीकाकरण स्थल का निरीक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सालय को वैक्सीन का टीका लगवाते चिकित्सक

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सालय को वैक्सीन का टीका लगवाते चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सालय टीकाकरण स्थल पर को वैक्सीन का टीका लगवाते सीएमओ बीएस सोढ़ी

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सालय टीकाकरण स्थल पर को वैक्सीन का टीका लगवाते सीएमओ बीएस सोढ़ी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सालय टीकाकरण स्थल का निरीक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सालय टीकाकरण स्थल का निरीक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सालय टीकाकरण स्थल पर सीएमओ और आइएमए चिकित्सको के टीका लगने के बाद ज?

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सालय टीकाकरण स्थल पर सीएमओ और आइएमए चिकित्सको के टीका लगने के बाद ज?- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में टीकाकरण स्थल पर थर्मेल स्क्रीनिंग करते पुलिस कर्मी

जिला अस्पताल में टीकाकरण स्थल पर थर्मेल स्क्रीनिंग करते पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में टीकाकरण स्थल पर को वैक्सीन का टीका लगवाती आंगनवाड़ी

जिला अस्पताल में टीकाकरण स्थल पर को वैक्सीन का टीका लगवाती आंगनवाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed