फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Man suicide in Saharanpur, Dead body found hangging with a tree

Saharanpur: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 22 Jun 2023 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Jun 2023 12:17 PM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
Man suicide in Saharanpur, Dead body found hangging with a tree
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के छुटमलपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजफ्फराबाद में बुधवार की देर रात तीन बजे एक युवक का शव पेड़ से लड़का मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


मुजफ्फराबाद में आबादी के पास मुजाहिदपुर रोड पर अरशद का आम का बगीचा है। बुधवार की रात तीन बजे बाग में रखवाली करने वाला नौकर अल्ताफ हड़बड़ाते हुए अरशद के पास पहुंचा और बताया कि बाग में पेड़ से किसी युवक शव लटका है। उन्होंने फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक: मां ने गेंहू की टंकी से निकालीं जहरीली गोलियां, तीन बेटियों को खिलाकर खुद खाईं, तीन की मौत एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान मुजफ्फराबाद निवासी प्रताप (24) पुत्र राजपाल के रुप में हुई। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई तो उनमें कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

प्रताप अविवाहित और पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि वे लोग शेखुपुर गांव में ईट भट्टे पर काम करते हैं। उसका भाई शराब पीने का आदी था।

शाम साढे़ छह बजे वह पड़ोस में रहने वाली भाभी के साथ कहासुनी करके गांव शेखुपुर के लिए कहकर निकला था। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कुछ संदिग्ध आता है तो कार्रवाई की जाएगी। अभी परिजनों द्वारा भी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed