{"_id":"6322fbe9b760881eaf10ebc5","slug":"man-suicide-by-hanging-himself-after-minor-fight-with-his-wife-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बहस न बढ़े इसलिए बच्चों संग पड़ोसन के घर चली गई पत्नी, नशे में धुत पति ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बहस न बढ़े इसलिए बच्चों संग पड़ोसन के घर चली गई पत्नी, नशे में धुत पति ने उठाया खौफनाक कदम
Thu, 15 Sep 2022 03:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 15 Sep 2022 03:48 PM IST
सार
सहारनपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पत्नी ने मायके वालों के साथ पहुंचकर दरवाजा तुड़वाकर निकलवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र में एक युवक ने नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी घर पहुंची तो पति को फंदे से लटका देख होश खो बैठी। आसपड़ोस के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सतपुरा में निवासी दीपक राणा (35) पुत्र यशपाल राणा रात नशे की हालत में जब अपने घर पहुंचा तो शराब न पीने को लेकर पत्नी के साथ बहस हो गई।
विज्ञापन
विवाद ज्यादा बढ़ता देख पत्नी सोनिया अपने आठ वर्षीय बेटे को साथ लेकर पड़ोस में चली गई, ताकि विवाद ज्यादा न बढे। पति से विवाद की सूचना सोनिया ने अपने मायका गणेशपुर में दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: आर्थिक तंगी के नाम पर एडवांस सेलरी लेकर ठेकेदार बन गया संविदाकर्मी, फिर किया करोड़ों का घोटाला
परिवार के लोगों के पहुंचने पर पत्नी मायके वालों को साथ लेकर जब घर पर गई तो दीपक राणा घर में नहीं मिला। एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो दीपक ने कमरे को लॉक कर गले में रस्सी का फंदा लगाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
आनन-फानन में परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर दीपक को नीचे उतारा और फंदा निकालकर फतेहपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भिजवाया।