फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make the door to door garbage collection system effective

Saharanpur News: डोर टू डोर कूड़ा लेने की व्यवस्था को प्रभावी बनाएं

Wed, 16 Oct 2024 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Make the door to door garbage collection system effective
-जन सुनवाई में लगातार आ रही गंदगी की शिकायतों पर नगरायुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जन सुनवाई में लगातार आ रही गंदगी से संबंधित शिकायतों को देखते हुए नगरायुक्त संजय चौहान ने डोर टू डोर कूड़ा लेने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वह मंगलवार को जन सुनवाई के तहत जनता की समस्याएं सुन रहे थे। पांच शिकायतों में से दो का तुरंत निस्तारण कराया गया। शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
वार्ड-39 की नाजिरपुरा कॉलोनी निवासी शिव कुमार ने मोहल्ले के एक प्लॉट में कूड़ा भरा होने की शिकायत की। इस पर नगरायुक्त ने तुरंत टीम भेजकर सफाई कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही ऐसे प्लॉटों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, जिन पर कूड़ा डाला जा रहा है। वार्ड-46 के तोता चौक निवासी सोहन लाल ने तोता चौक में सैनी डेयरी के पास नालियों की सफाई कराने की मांग की। इसके बाद सफाईकर्मियों की टीम भेजकर सफाई कराई गई। वार्ड-21 के हिम्मतनगर निवासी पूरन कुमार ने अतिक्रमण की शिकायत की। वार्ड-33 इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी सुभाष भटनागर ने सीवर की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वार्ड-16 दिल्ली रोड निवासी सर्वेश कुमार ने राजकीय कॉलोनी दिल्ली रोड में पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

------
अवैध कॉलोनाइजर को चिह्नित करें
नगरायुक्त संजय चौहान ने निर्माण विभाग अधिकारियों को अवैध कॉलोनी काटने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वीकृत कॉलोनी के नाम पर लोगों को धोखे से प्लॉट बेच रहे हैं या बेच चुके हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करें। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मृत्युंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed