फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Major reshuffle at divisional level in BSP, Beniwal, Vijay and Suraj given responsibility

Saharanpur News: बसपा में मंडल स्तर पर बड़ा फेरबदल, बेनीवाल, विजय और सूरज को जिम्मेदारी

Sat, 06 Jun 2026 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Major reshuffle at divisional level in BSP, Beniwal, Vijay and Suraj given responsibility
- पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ बुलाकर ली बैठक, घंटों के मंथन के बाद बदले पदाधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विधान सभा चुनाव से पहले बसपा में बड़ा फेरबदल चल रहा है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंडल और जिला स्तर पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। नेशनल को-ऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल, विजय सिंह और सूरज जाटव को मुख्य मंडल प्रभारी बनाया गया है।
बसपा में पिछले कुछ समय में मंडल और जनपद स्तर पर कई पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। एक मंडल प्रभारी का निलंबन खत्म होने के छह दिन बाद फिर निलंबित कर दिया था। एक मामले को लेकर पार्टी कार्यालय पर हंगामा भी हो चुका है। तब से पार्टी में उठा-पटक चल रही थी। ऐसे में पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सहारनपुर मंडल में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने के लिए लखनऊ में बैठक बुलाई। इसमें नेशनल को-ऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल के अलावा जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु सहित अनेक पदाधिकारी गए थे।
विज्ञापन

रणधीर सिंह बेनीवाल को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के अलावा हिमाचल और जम्मू के पहले से प्रभारी हैं। अब उनको सहारनपुर मंडल का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ गाजियाबाद निवासी विजय सिंह ओर अलीगढ़ निवासी सूरज जाटव भी मुख्य मंडल प्रभारी बनाए गए हैं। नरेश गौतम और सरफराज को मंडल प्रभारी पदों से हटाकर जनपद स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणधीर सिंह बेनीवाल ने बताया कि पार्टी नेताओं में किसी प्रकार के मतभेद नहीं हैं। सभी लोग अपने-अपने पद पर रहते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। आगामी चुनाव नजदीक है, जिसके लिए मायावती ने अलग-अलग जिम्मेदारी दी हैं। सभी साथी एकजुटता के साथ पार्टी को सभी सीटों पर जीत दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed