फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Major accident averted: Car burnt due to fire in dry sugarcane leaves, family narrowly saved

टला बड़ा हादसा: गन्ने की सूखी पत्तियों में लगी आग से जली कार, बाल-बाल बचा परिवार

Tue, 03 May 2022 06:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 May 2022 06:31 PM IST
सार

सहारनपुर में सरसावा क्षेत्र में एक कार के टायर की रगड़ से गन्ने की सूखी पत्तियों में आग लग गई देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। वहीं कार के भीतर बैठा परिवार बाल- बाल बचा।

विज्ञापन
Major accident averted: Car burnt due to fire in dry sugarcane leaves, family narrowly saved
car - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गड्ढे में फंसी कार के टायर की रगड़ से उठी चिंगारी के चलते गन्ने की सूखी पत्तियों में लगी आग से पूरी गाड़ी जल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समय रहते गाड़ी के भीतर बैठे दंपति बच्चे सहित सुरक्षित निकाल लिया,  जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन


ग्राम सलेमपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ज्योति ने बताया कि वो अपने पति सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक लिपिक अमर गुप्ता तथा पांच वर्षीय पुत्र आरव के साथ वैगन आर कार में सवार होकर सरसावा क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में परिचित से मिलने गई थी। ग्राम गोविंदपुर में एक खेत के समीप उनकी गाड़ी गड्ढे में धंस गई।
विज्ञापन


जब उनके पति ने गाड़ी निकालने का प्रयास किया तो तेज गति से कार का पहिया घूमने के कारण गन्ने की सूखी पत्तियों में चिंगारी से आग लग गई और उससे गाड़ी के निचले हिस्से में वायरिंग में शार्ट सर्किट हो गया। तभी उन्हें एहसास हुआ की गाड़ी से अजीब सी गंध के साथ धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कुछ ग्रामीण भी आ पहुंचे, जिनकी मदद से वे सभी गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकल गए। जब तक ग्रामीण गाड़ी की आग बुझा पाते तब तक कार जल चुकी थी। ग्रामीण अजय सैनी तथा विशाल सैनी ने बताया कि गाड़ी में आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें नलकूप से पानी भरकर लाने का भी समय नहीं मिला और गाड़ी जल गई। गनीमत रही कि गाड़ी में बैठे लोग सकुशल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed