फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mahatma Tikait remembered on his death anniversary

पुण्यतिथि पर याद किए गए महात्मा टिकैत

Fri, 15 May 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Tikait remembered on his death anniversary
नागल में बाबा टिकैत की पुण्यतिथी पर अपनी श्रद्वाजंति अर्पित करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
पुण्यतिथि पर याद किए गए महात्मा टिकैत
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की नौवीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शुक्रवार को दयाल कालोनी स्थित महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर के आवास पर बाबा टिकैत की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बाबा टिकैत ने किसानों को एकजुट कर उनकी बेहतरी के लिए जीवन भर संघर्ष किया। कहा कि किसानों को अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। इस दौरान अरुण राणा, प्रदीप शर्मा, विपुल चौधरी, अमित मुखिया, अजनीश कुमार, मोनू पंडित, हर्षित चौधरी आदि मौजूद रहे।
किसान नेता अतुल फंदपुरी ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें किसानों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा टिकैत ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए जीवन भर आंदोलन किए। स्वर्गीय टिकैत के आदर्शों को आत्मसात कर किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

बाबा टिकैत को श्रद्धांजलि दी
नागल/छुटमलपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की नौवीं पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नागल में रेलवे रोड पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ,सरदार मनमोहन सिंह, राजपाल सिंह पनियाली, भूपेंद्र त्यागी, बिजेंद्र काला, रामूवालिया, विनोद खन्ना ,मनीष वालिया ,योगेंद्र उर्फ पप्पू, सुलेमान आदि रहे। छुटमलपुर के गांव औरंगाबाद में जिला उपाध्यक्ष राजबीर कांबोज, तहसील अध्यक्ष अजय कांबोज, नकलीराम, अरविंद, श्याम सिंह, इसमलाल, जितेंद्र कांबोज, ज्ञानपाल आदि ने बाबा टिकैत को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed