फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maharaja Bhagirath did the welfare of the entire society by bringing Ganga Maiya to earth: Keshav

गंगा मइया को धरती पर लाकर महाराजा भगीरथ ने किया सर्व समाज का कल्याण : केशव

Sat, 20 May 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Bhagirath did the welfare of the entire society by bringing Ganga Maiya to earth: Keshav
सहारनपुर के जनमंच में भगरथी जयंती पर कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
सहारनपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गंगा मइया को धरती पर लाकर महाराजा भगीरथ ने सर्व समाज का कल्याण किया है। उन्होंने अपने तप से भगवान श्री शिव को भी प्रसन्न किया। गंगा मइया की वजह से ही प्रयागराज और वाराणसी सहित कई तीर्थ स्थलाें का महत्व बढ़ जाता है।
विज्ञापन

जनमंच सभागार में महाराजा भगीरथ जयंती पर विशाल सैनी समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही गदा, श्री राम दरबार, अयोध्या के श्रीराम मंदिर मॉडल की तस्वीर भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाराज भगीरथ को नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराजा भगीरथ ने अपने तप से भगवान शिव को प्रसन्न किया। तब, भगवान शिव ने अपनी जटाओं से गंगा मइया को धरती पर अवतरित किया। समाज के बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल करें तभी तरक्की का रास्ता खुलेगा। अच्छी शिक्षा के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने कई कार्य किए। सहारनपुर में मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी की सौगात दी। सैनी समाज में कई महापुरुषों ने जन्म लिया, जिन्होंने हमेशा राष्ट्रवाद और मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा राज्यमंत्री जसवंत सैनी, भाजपा के प्रदेश मंत्री डाॅ. चंद्रमोहन, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, पूर्व मंत्री डाॅ. धर्म सिंह सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक खतौली विक्रम सैनी, सत्यपाल सैनी ने भी विचार रखे।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, समिति के जिलाध्यक्ष मान सिंह सैनी, संरक्षक देवेंद्र सैनी, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहित सैनी, वेद प्रकाश सैनी, प्रमोद सैनी, भोपाल सैनी, पदम सिंह सैनी, अशोक सैनी, राजेंद्र सैनी, विपिन सैनी, सचिन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed