सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी मुंशी, मौलवी, सीनियर सेकेंडरी आलिम, कामिल और फाजिल परीक्षा परिणाम में जिले से 53 छात्रों ने जनपद में टॉप-10 में जगह बनाई। इस उपलब्धि पर छात्रों बधाई दी गई।
उर्दू तालिमी बोर्ड के महासचिव दानिश सिद्दीकी ने बताया कि कुल 1168 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था। इन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 53 छात्र-छात्राओं ने जिले में टॉप-10 श्रेणी के अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी दुनियावी तालीम के साथ मजहबी तालीम को समझने में भागीदारी निभा रही है। इंसान के लिए दीनी तालीम के साथ शिक्षित होना भी जरूरी है। उर्दू तालीमी बोर्ड के सदस्य सज्जाद हुसैन एडवोकेट, मजहर उमर, राव अब्दुल सत्तार, अरशद रहमानी, नावेद उलहक सिद्दीकी, सलमान थानवी ने छात्रों को बधाई दी।

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा में पास होने वाली छात्राएं।- फोटो : SAHARANPUR