फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lucknow, BJP members prevented, Uproar

भाजपाइयों को लखनऊ जाने से रोका, हंगामा

Fri, 29 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lucknow, BJP members prevented, Uproar
पुलिस से उलझती भाजपा कार्यकत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर,  लखनऊ में आयोजित विशाल रैली में शामिल होने जा रही भाजपा कार्यकर्ताआें को पुलिस बल ने स्टेशन पर ही रोक लिया। इसके विरोध में उन्होंने स्टेशन पर देर रात तक हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने उन्हेें थाने ले जाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित महिलाएं देर रात तक स्टेशन परिसर में ही धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती रही। 
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पार्टी नेता दयाशंकर की पत्नी और बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में लखनऊ में विशाल रैली आयोजित की गई। इस रैली में शामिल होने के लिए सहारनपुर से महिला मोर्चा की कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष रमा गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, स्टेशन पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें ट्रेन में चढ़ने से पहल ही रोक लिया। पूछा तो पुलिस का कहना था कि रोकने के लिए हाईकमान का आदेश आया है। पुलिस के इस रवैये के बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठी।

देखते ही देखते पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के इस रवैये का विरोध करते हुए हंगामा किया।


कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया, लेकिन सभी कार्यकर्ता स्टेशन परिसर में ही धरना देकर बैठ गए। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों को कई बार धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed