{"_id":"63f2690be1430e8f2a0ca924","slug":"lord-shankars-procession-taken-out-with-pomp-saharanpur-news-c-14-1-124825-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: धूमधाम से निकाली भगवान शंकर की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: धूमधाम से निकाली भगवान शंकर की शोभायात्रा
Sun, 19 Feb 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
रानी बाजार से शिवरात्रि पर्व निकली शोभा यात्रा में सजी शिवजी की झांकी
सहारनपुर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रानी बाजार स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शंकर की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे।
रविवार को शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और अध्यक्षता राजकुमार राजू ने की। मुख्य अतिथि निवर्तमान महापौर संजीव वालिया रहे। इससे पूर्व पुरस्कारों का वितरण श्री रामलीला कमेटी के प्रधान एवं समिति के संरक्षक विनय जिंदल ने किया। भगवान शंकर के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य उमेश गोयल को प्राप्त हुआ। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर दीनानाथ बाजार, बड़तला यादगार, मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, सराफा बाजार होते हुए मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में कई जगहों पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत हुआ। विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान प्रधान प्रदीप अग्रवाल, अर्चित मित्तल, संजय भारद्वाज, अनुज गर्ग, मुकेश दीक्षित, राजकुमार शर्मा, सुभाष अग्रवाल, विशाल कौशल, पंडित धर्मेंद्र शास्त्री, आशुतोष सहगल, नरेश शर्मा, राकेश मोघा, अवनीश अग्रवाल, विनोद कंसल, निशांत शर्मा, आशीष गुप्ता, संजीव शर्मा, ईशु जैन, नवीन वर्मा, मधु शर्मा, विरेंद्र गुप्ता, डॉ. अशोक शर्मा मौजूद रहे।