फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lizard found in water tank

वाटर टैंक में मिली छिपकली

Sat, 21 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 21 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lizard found in water tank
Lizard found in water tank - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की देवबंद नगर पालिका की लापरवाही कई जानों पर भारी पड़ सकती थी। बृहस्पतिवार को पालिका द्वारा भेजे गए वाटर टैंक में मरी हुई छिपकली पड़ी मिली।
विज्ञापन


उसका पानी पीकर कई बच्चों और बड़ों को उल्टी की शिकायत होने पर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हालांकि शिकायत मिलने के कुछ समय बाद ही पालिका ने वाटर टैंक को वहां से हटवा दिया। 

नगर पालिका लोगों की प्यास बुझाने के नाम पर उनकी जान से खिलवाड़ कर रही है। आलम यह है कि बृहस्पतिवार को सरसटा बाजार में पालिका के भेजे गए वाटर टैंक में मरी हुई छिपकली मिली।
विज्ञापन


जिसका पानी पीकर कुछ ही देर में कई बच्चों और बड़ों को उल्टी की शिकायत होने लगी। जिन्हें उनके परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। कुछ पानी पीने वाले लोगों ने ऐतिहातन भी चिकित्सक से दवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात लोगों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारी मो. फुरकान, गुलजार, वसीम, नसीम, गुलबहार और सलीम आदि का कहना था कि टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। कुछ लोगों ने पानी देखने के लिए उसमें झांका तो पानी के अंदर मरी हुई छिपकली तैरती हुई मिली।

जिसके कुछ समय बाद उनके बच्चों को उल्टी की शिकायत होने लगी। वहीं, इस मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने के दस मिनट बाद ही वाटर टैंक को वहां से हटवा दिया गया था।


ठेकेदारों को डांट लगाई गई है और मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी वाटर टैंकों में पानी भरने के बाद उनके ढक्कनों को लॉक कर दिया जाएगा। हालांकि पवन कुमार ने लोगों की हालत बिगड़ने पर कहा कि कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं। किसी को कुछ नहीं हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed