फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leopard not visible even through drone, panic continues among villagers

Saharanpur News: ड्रोन से भी नजर नहीं आया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

Tue, 03 Oct 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Leopard not visible even through drone, panic continues among villagers
ग्राम बोंसा में ड्रोन से तेंदुए की तलाश कराते ग्राम प्रधान। श्रोत ग्राम प्रधान
सरसावा (सहारनपुर)। क्षेत्र के ग्राम बोंसा में तेंदुए की तलाश में लगी वन विभाग की टीम तथा ग्रामीणों को 36 घंटे बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है। हालांकि खेतों में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने रात के समय तेंदुए को शावक के साथ घूमते देखा है। माना जा रहा है कि एक माह पहले क्षेत्र के ग्राम भिक्खनपुर में देखा गया तेंदुआ अभी इलाके में ही विचरण कर रहा है। हालांकि भीक्खनपुर में वन विभाग ने फिशिंग केट होने का दावा किया था।
विज्ञापन

तेंदुए की खोज के लिए ग्राम प्रधान शिवम ने ड्रोन कैमरा मंगा कर चार घंटे तक गन्ने की घनी फसल के बीच सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शिवम ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को शावक के साथ घूमते देखा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत कम नहीं हो रही है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को साथ लेकर तेंदुए की खोज के लिए आसपास घूम तो रही है परंतु किसी की भी हिम्मत गन्ने के खेतों के भीतर जाने की नहीं हो रही है। प्रधान शिवम, सुमित, मनीष, कटार सिंह, केहर सिंह आदि का कहना है कि ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं। ऐसे में इसका पकड़ा जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed