फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Launched the second phase of the partnership for Smart Cities

स्मार्ट सिटी के लिए दूसरे चरण की सहभागिता का अभियान शुरू

Thu, 19 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 19 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Launched the second phase of the partnership for Smart Cities
Smart City planning Municipal Commissioner. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में स्मार्ट सिटी योजना के दूसरे चरण में पेश किए जाने वाले प्रस्ताव में रेट्रोफिटिंग (पुनर्निर्माण ) को पहली वरीयता दी जा रही है। यह जानकारी नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने दी।
विज्ञापन


वह बुधवार को शुरू किए गए जन सहभागिता अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। एक होटल सभागार में आयोजित कार्यशाला में पहले दिन एनजीओ, शिक्षण संस्थाओं और प्रधानाचार्यों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव के सकारात्मक पहलुओं तथा अखिल भारतीय स्मार्ट सिटी रेस में पीछे रहने के कारणों को विस्तार से बताया। बताया कि प्रस्ताव में मूलभूत परिवर्तन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेट्रोफिटिंग जो पहले दूसरे नंबर था, अब उसे पहली वरीयता पर रखा गया है। रेट्रोफिटिंग क्षेत्र को पांच सौ एकड़ से बढ़ाकर 1700 एकड़ किया गया है।

नगर की लगभग 70 फीसदी आबादी को मूलभूत सुविधाएं जैसे यातायात, जल, विद्युत, सुरक्षा, गुणात्मक शिक्षा आदि प्रदान किए जाएंगे।

प्रमुख सलाहकार कुंवर सुरजीत सिंह ने अपनी प्रेजंटेशन में योजना के तहत शहर की जनता को मिलने वाली सुविधाओं तथा शहर में होने वाले बदलावों की जानकारी दी।

इस दौरान सीनियर सिटीजन जसबीर गंभीर, डॉ. एसके उपाध्याय, कुलभूषण जैन, विशी जैन, डॉ. कुदसिया अंजुम आदि ने सुझाव भी दिए। संचालन डॉ. पीके शर्मा ने किया। धर्मेंद्र शर्मा, मेजर अश्वनी भारद्वाज, केएल डाबरा, जगरोशन लाल, आरके बहल, पीसी फुटेला, अलका भारद्वाज, अरविंद अरोड़ा, कुलदीप कुमार, मनोज पंवार, प्रमोद पाल, हरप्रीत कौर, प्रीति शर्मा, अरविंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed