{"_id":"60a00bce8ebc3e334f286fe3","slug":"knowingly-putting-his-and-others-lives-in-danger-saharanpur-news-mrt5384866183","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में जानबूझकर डाल रहे अपनी और दूसरों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में जानबूझकर डाल रहे अपनी और दूसरों की जान
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू में मिलने वाली छूट का बाजारों में मखौल उड़ाया जा रहा है। कर्फ्यू में सड़कों पर खूब आवाजाही हो रही है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद भी नागरिक मनमानी कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
शुक्रवार को कोरोना से 20 लोगो की जिले में मौत भी हो चुकी हैं। शासन के निर्देशानुसार जिले में भी 27 मई तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया। सुबह के समय मिलने वाली छूट के दौरान शनिवार को घंटाघर, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, चौक फव्वारा, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, दाल मंडी पुल, चौक फव्वारा, सब्जी मंडी, मटियामहल, नवाबगंज चौक, चकराता मार्ग, खानआलमपुरा, बाजोरिया रोड, खानआलमपुरा, देहरादून रोड, कोर्ट रोड, हकीकतनगर, नुमाइशकैंप, शारदानगर और खलासी लाइन सहित अनेक बाजारों में दुकानों पर भीड़ उमड़ी और शारीरिक दूरी का उल्लंघन किया गया।
बिना अनुमति के भी खुल रही दुकानें
सहारनपुर। आवश्यक सेवाओं में डाक्टर के क्लीनिक, पैथोलॉजी जैब, बेकरी, डेरी, बैंक, किरयाना, पेस्टीसाइड की दुकानें खुलने की छूट है, लेकिन इसके बावजूद कपड़ा, जूता, गिफ्ट आइटम सहित अनेक प्रकार की दुकानें खुल रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने काटे 410 चालान
सहारनपुर। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। रविवार को पुलिस ने 210 लोगों के चालान काटे हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 410 लोगों के चालान काटे गए हैं।