{"_id":"6387a2a9d7678c25c3049f1d","slug":"kishore-killed-himself-by-shooting-himself-on-the-quarrel-saharanpur-news-mrt615871190","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: परिवार में कहासुनी के बाद किशोर ने उठाया ऐसा कदम, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: परिवार में कहासुनी के बाद किशोर ने उठाया ऐसा कदम, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 01 Dec 2022 05:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:35 PM IST
सार
Saharanpur News : परिवार में कहासुनी के बाद किशोर ने खौफनाक कदम उठा लिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में चुन्हैटी चौकी के अंतर्गत गांव नल्हेड़ा गुर्जर निवासी आकाश (17) पुत्र पंकज चौधरी ने परिवार में हुई मामूली कहासुनी के बाद मंगलवार देर शाम खुद को गोली मार ली। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मृतक आकाश के भाई सागर ने मंगलवार रात थाने में घटना की सूचना दी। इसके बाद एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि गांव नल्हेड़ा गुर्जर निवासी आकाश ने परिवार में हुई कहासुनी के बाद क्षुब्ध होकर खेत में जाकर तमंचे से अपने आपको गोली मारी ली। गंभीर घायल होने पर परिजनों ने उसे मेडिग्राम अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि थाने में अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तमंचे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि किशोर के पास तमंचा कहां से आया था। मृतक तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। एक बड़ा भाई है, जबकि बहन छोटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP : रेलवे ने दिया बड़ा झटका, अब पांच हजार यात्रियों को निरस्त कराने पड़ेंगे टिकट, जानिए वजह
उसने गत वर्ष ही गांव के इंटर कॉलेज से कक्षा 12 पास की थी। पिता किसान हैं। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बुधवार शाम गमगीन माहौल में किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें