{"_id":"573cb3ee4f1c1b6d75ac773d","slug":"khalsa-and-st-agm-teams-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालसा और सेंट एजीएम की टीमें जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसा और सेंट एजीएम की टीमें जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 19 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shot put athlete
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रही अंतर विद्यालीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले कराए गए। उद्घाटन मैच में सेंट एजीएम स्कूल और दूसरे में खालसा पब्लिक स्कूल की टीम जीती।
पहला मैच सेंट एजीएम स्कूल और डीएवी के बीच खेला गया। एजीएम स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट गवाकर 144 रन बनाए। इनमें प्रिंस ने 59 और अंशुल ने 40 रन का योगदान दिया।
डीएवी की ओर से युगांक, नासिर और सुपियान को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम मात्र 50 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
सेंट एजीएम स्कूल की ओर से प्रिंस ने तीन, अंकित और अनुज ने दो-दो खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया। दूसरा मैच सेंट मैरी स्कूल और खालसा स्कूल के बीच खेला गया।
पहले बल्लेेबाजी करते हुए सेंट मैरी स्कूल की टीम मात्र 88 रन ही बना सकी। 89 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी खालसा स्कूल की टीम ने चार गेंद शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन बलबीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। भावना तोमर, संदीप गुप्ता, फुरकान कुरैशी, अब्दुल अहद, अजेंद्र पाल चावला आदि मौजूद रहे।