फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kejriwal is the most corrupt leader of the country: Keshav Prasad

केजरीवाल देश के सबसे भ्रष्ट नेता : केशव प्रसाद

Mon, 01 Apr 2024 04:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 01 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal is the most corrupt leader of the country: Keshav Prasad
देवबंद (सहारनपुर)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देवबंद में आयोजित बूथ सम्मेलन में कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर प्रहार किया। कांग्रेस को उन्होंने एक्सपायर राजनीतिक पार्टी करार दिया। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश का सबसे भ्रष्ट नेता बताया। उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण का जिक्र कर हिंदू मतों को अपने पक्ष में लामबंद किया।
विज्ञापन

रविवार को राज्य राजमार्ग स्थित मेपल्स एकेडमी में हुए बूथ सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश के सबसे भ्रष्ट नेता हैं, जिनको बचाने के लिए कांग्रेस समेत विपक्षी दल हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार एक-एक भ्रष्टाचारी को जेल पहुंच कर ही दम लेगी। कहा कि देश आज विकसित भारत की और तेजी से बढ़ रहा है। देश का विपक्ष मुद्दाविहीन है। भ्रष्टाचार की लगातार हो रही जांचों से विपक्ष बौखलाया हुआ है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि जिन पोलिंग बूथों से पूर्व में भाजपा को 350 वोट मिली थी, अबकी बार वहां से 370 और जहां से 450 वोट मिली वहां से 500 वोट मिलनी चाहिए। लोकनिर्माण विभाग मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से जीता कर लोकसभा में भेजने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


माता का लिया आशीर्वाद

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने देवबंद में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत वह अंतरराष्ट्रीय ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर महाराज से मिले। स्वामी दीपांकर ने डिप्टी सीएम का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह , सहारनपुर लोकसभा संयोजक बिजेंद्र कश्यप, सहारनपुर लोकसभा प्रभारी डीके शर्मा, देवबंद नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, देवबंद पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, सोनित कश्यप, कुलदीप सैनी, नवाब सिंह नागर, वाईपी सिंह, चांदनी राणा, यशवंत राणा, श्यामवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed