फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwariyas clashed with Police in Saharanpur, one injured admitted to hospital

Saharanpur: जल चढ़ाने को लेकर मची आपाधापी, पुलिस से भिड़े कांवडिए, एक घायल

Wed, 27 Jul 2022 02:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Jul 2022 02:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को जल चढ़ाने को लेकर दो पक्षों के कांवड़ियों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कुछ ही देर में पुलिस और कांवड़ियों के बीच झड़प हो गई। ग्रामीणों व पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला। गांव में फ्लैग मार्च किया गया है। गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Kanwariyas clashed with Police in Saharanpur, one injured admitted to hospital
सहारनपुर में भिड़े कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को शिवालय में जल चढ़ाने को लेकर कांवड़िए आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपाधापी पर हस्तक्षेप किया तो कांवडि़ए भड़क उठे। कुछ ही देर में कांवड़ियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक कांवड़िया घायल हो गया। ग्रामीणों व पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। घायल कांवड़िए को चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सहारनपुर के तीतरों थाना क्षेत्र के ग्राम खडलाना से कई समूह में ग्रामीण डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार गये हुए थे। मंगलवार रात हरिद्वार से जल व कांवड़ लेकर लौटे तो कांवडियों में ही गांव के मंदिर में सर्वप्रथम जल चढ़ाने को लेकर होड़ मच गई। जिसमें दो पक्षों के लोगों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई जो बाद में कहासुनी होते-होते मारपीट में बदल गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची तीतरों पुलिस के कास्टेंबिल ने विवाद कर रहे एक कांवड़िए को हड़का दिया तो मामला और ज्यादा बिगड़ गया। दोनों पक्षों के लोग पुलिस से भिड़ गए। विवाद में एक कांवड़िए भानू पुत्र राजन को चोट आने पर चिकित्सालय भर्ती कराया गया है, जबकि इस दौरान कई अन्य लोग भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शातिर अपराधी भूपेंद्र बाफर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर में चल रहा था वांछित
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पता चला कि विवाद में सिपाही की वर्दी तक फट गई। गांव में बवाल की सूचना पर गगोंह पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रपाल शर्मा भी पहुंचे और मौके पर कई थाना क्षेत्र की पुलिस को बुलाकर लोगों को लाठियां फटकार कर मौके से भगाया। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि रात में गांव के मंदिर में पहले जल चढ़ाने को लेकर कांवडियों के दो पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस ने गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मामला शांत करा दिया है तथा सिपाही की वर्दी को कोई नुकसान नही हुआ है। स्थानीय पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ बुधवार को गांव में फ्लैग मार्च किया गया है। स्थिति नियन्त्रण में है तथा गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। विवाद में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नही आई है। 

ग्राम प्रधान चन्द्रपाल का कहना है कि जल चढ़ाने को लेकर मामूली विवाद हो गया था, जिसें पुलिस के आलाधिकारियों व गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप से सुलझा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed