{"_id":"6526eeff7fc87e65ea0e8154","slug":"jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-pradhans-house-in-sahaba-majra-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-11147-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: साहबा माजरा में प्रधान के घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: साहबा माजरा में प्रधान के घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी
Thu, 12 Oct 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
- आठ तोले सोना व आधा किलो चांदी के आभूषण सहित साठ हजार की नकदी ले गए चोर
- पुलिस ने चोरों की तलाश में की कांबिंग, नहीं लगा सुराग
नकुड़ (सहारनपुर)। चोरों ने बीती रात गांव साहबा माजरा के ग्राम प्रधान के घर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण व साठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित प्रधान ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कांबिंग की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।
ग्राम प्रधान कमलेशदेवी के पति अजब सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने कमरे में सो रहा था। रात के करीब एक बजे वह उठा तो उसके कमरे पर लगे जाली के दरवाजे की बाहर से कुंडी बंद मिली। उसने परिजनों को आवाज दी तो उन्होंने बाहर से कुंडी खोली। बाहर आकर देखा तो बराबर के कमरे व उसके रखी दो लोहे की पेटियों के ताले टूटे व सामान बिखरा पड़ा था। पेटियों में रखे करीब आठ तोले सोने के जेवर, आधा किलो चांदी के आभूषण व साठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। उसने तुरंत ही सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही गांव पहुंचकर आसपास जंगल में कांबिंग की, लेकिन चोरों का कुछ सुराग नहीं लगा।
अजब सिंह ने बताया कि चोर मकान के पीछे पड़ी कुरड़ी से दीवार फांदकर अंदर घुसे होंगे और उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।