फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   JE and contractor of tube well department died due to collision with truck

Saharanpur News: ट्रक की टक्कर से नलकूप विभाग के जेई और ठेकेदार की मौत

Thu, 21 Sep 2023 10:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:56 AM IST
विज्ञापन
JE and contractor of tube well department died due to collision with truck
फतेहपुर में दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़। श्रोत- राहगीर
छुटमलपुर(सहारनपुर)। फतेहपुर अस्पताल के सामने बुधवार सुबह 18 टायर वाले ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मेरठ निवासी नलकूप खंड के छुटमलपुर अनुभाग में तैनात जेई और देवबंद निवासी ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदरसे के सामने हादसे सुबह 11 बजे हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चंद्रपाल सिंह(58) पुत्र बलवीर निवासी प्रगति विहार मेरठ की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका साथी शमशेर (53) पुत्र मकसूद निवासी मोहल्ला खानकाह देवबंद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शमशेर ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चंद्रपाल सिंह नलकूप खंड सहारनपुर के छुटमलपुर अनुभाग में तैनात थे, जबकि शमशेर राज मिस्त्री के साथ ही ठेकेदारी का भी काम करता था। हादसे के वक्त दोनों नलकूप की मरम्मत के लिए क्षेत्र में जा रहे थे। हादसे के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है। जेई का परिवार मेरठ में रहता है। हादसे की जानकारी मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------

इन्सेट

खनन वाहनों से हो रहे लगातार हादसे

खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों से आए दिन हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश बना है। लोगों का कहना है कि वाहनों को चालक तेज रफ्तार दौड़ाते हैं। बता दें कि दो दिन पहले शाम के वक्त बेहट काेतवाली के गांव बरौली में कलसिया फतेहपुर मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाची और नवजात भतीजे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed