फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   JD, AD Basic raided schools and coaching centers

जेडी, एडी बेसिक ने विद्यालयों और कोचिंग सेंटरों पर छापा मारा

Thu, 19 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
JD, AD Basic raided schools and coaching centers
स्कूल खुलने पर छापा मारने पहुंचे जेडी आरपी शर्मा। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शासन की पाबंदी के बावजूद स्कूलों के खुलने की जानकारी से शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। जिला और मंडल स्तरीय अधिकारियों ने स्कूल और कोचिंग सेंटरों पर छापा मारा। कई संस्थाएं खुली मिलीं, जिनसे जवाब मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 18 मार्च के संस्करण में कोरोना के खतरे के बीच कई स्कूल खुलने का खुलासा किया था। एक स्कूल के बच्चों की फोटो भी प्रकाशित की गई है। समाचार प्रकाशित होते ही अधिकारियों ने स्कूलों और कोचिंग सेंटरों पर छापा मारना शुरू कर दिया। जेडी (माध्यमिक शिक्षा) आरपी शर्मा ने करीब एक दर्जन स्कूलों और कोचिंग सेंटरों पर छापा मारा। बेहट रोड पर एक कोचिंग सेंटर खुला मिला, जिससे नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की परीक्षाएं संचालित होती पकड़ी। स्कूल प्रबंधक से जवाब मांगा गया है। कई जगह पर अधिकारियों की आने की सूचना मिलते ही स्कूल संचालक स्कूल बंद कर भागते मिले। उधर, एडी बेसिक योगराज सिंह ने भी विभिन्न स्कूलों पर छापा मारा। तकिया जनकनगर में एक स्कूल खुला मिला, जिसे नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

तो होगी एफआईआर, मान्यता जाएगी
कोरोना के डर की वजह से शासन ने सभी शिक्षण संस्थाओं को दो अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि कोई शिक्षण संस्था खुली पाई जाती हैं तो प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी, साथ ही स्कूल की मान्यता खत्म कराई जाएगी। उधर, डीआईओएस ने भी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेेदारी तय करते हुए अपने-अपने क्षेत्र के कोचिंग सेंटरों और स्कूलों की जानकारी फोन पर देने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 0132-2660056 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed