फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   JCB on illegal construction, two construction seals

अवैध निर्माणों पर चली जेसीबी

Tue, 21 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
JCB on illegal construction, two construction seals
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को नवादा रोड और मल्हीपुर रोड पर तीन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। इनमें एक अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण करने के साथ ही दो अलग-अलग जगहों पर दो अवैध निर्माणों को सील किया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया मल्हीपुर रोड पर सेक्टर 99 के पास एक व्यक्ति द्वारा करीब तीन बीघा भूमि पर कॉलोनी काटी जा रही है। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने उक्त कॉलोनी में हुए सड़क और अन्य निर्माण जैसे नीव आदि को ध्वस्त कराया। एक व्यक्ति द्वारा नवादा रोड पर फतेहपुर जट्ट में अवैध निर्माण किया जा रहा है। उक्त निर्माण को सील किया गया है। इसके अलावा रीति आश्रम के पास भी एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है, इसे भी सील किया।
विज्ञापन

बालाजी पुरम में अतिक्रमण पर चली जेसीबी
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर स्थित बालाजी पुरम कॉलोनी में लोगों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को नगर निगम ने मंगलवार को जेसीबी के माध्यम से हटवाया। अतिक्रमण को लेकर बीते दिनों नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत की थी। नगरायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के निर्देशन में निगम की टीम जेसीबी लेकर कॉलोनी में पहुंची और कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में अतिक्रमण को हटवाया। टीम में प्रवर्तन दल से नरेश चंद, हेमराज, शिवकुमार, पवन, प्रदीप, जगपाल, नवाबुद्दीन, होम गार्ड कांस्टेबल फुरकान, जेई हरिओम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed