फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jamiat stands with the people of Palestine: Arshad Madani

फलस्तीन की जनता के साथ खड़ा है जमीयत : अरशद मदनी

Mon, 16 Oct 2023 11:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Jamiat stands with the people of Palestine: Arshad Madani
मौलाना अरशद मदनी।
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड मुस्लिम लीग के सदस्य मौलाना सैयद अरशद मदनी ने फलस्तीन पर लगातार हो रहे इजरायली हमलों की कड़ी निंदा की है। कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों को इजरायल के आक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनका संगठन फलस्तीन और वहां की जनता के अधिकारों के लिए उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन

रविवार को जारी बयान में मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि फलस्तीन की अवाम अपनी मातृभूमि की आजादी के लिए लड़ रही है और अपनी जानों की कुर्बानी दे रही है। जबकि इजरायल लगातार वहां की जनता पर कहर बरपा रहा है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। मौलाना मदनी ने दुख का इजहार करते हुए कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है कि दुनिया में मानवाधिकारों का ढिंढोरा पीटने व एकता और शांति की बात करने वाले तमाम संगठन आज फलस्तीन के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, वर्ल्ड मुस्लिम लीग और अन्य संगठनों से आह्वान किया कि वह इसमें तत्काल प्रभाव से हस्तक्षेप कर वहां शांति स्थापना के लिए सकारात्मक कदम उठाए। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हिंदुस्तान ने हमेशा शांति की स्थापना के लिए फलस्तीनी नागरिकों के अधिकारों की बात की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरु, रफी अहमद किदवई, अटल बिहारी वाजपेयी और मौलाना अबुलकलाम आजाद ने हमेशा फलस्तीन और वहां के नागरिकों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed