फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jain society came out in support of Shri Sammed Shikhar Bachao Andolan

Saharanpur News: श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन के समर्थन में उतरा जैन समाज

Thu, 15 Dec 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jain society came out in support of Shri Sammed Shikhar Bachao Andolan
रामपुर मनिहारान में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जैन समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। झारखंड राज्य में स्थित श्री सम्मेद शिखर जी बचाओ आंदोलन के समर्थन में जैन समाज के लोगों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी समिति के तत्वावधान में जैन समाज की महिलाएं और पुरुष जैन त्यागी भवन से पैदल मेन बाजार से होते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम संगीता राघव को सौंपा। ज्ञापन में लिखा कि श्री सम्मेद शिखर जी को वन्य जीव अभ्यारण्य, पर्यावरण पर्यटन के लिए घोषित इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत जोनल मास्टर प्लान व पर्यटन मास्टर प्लान, पर्यटन सूची से बाहर किया जाए, पारस पर्वत राज और मधुबन को मांस मदिरा बिक्री मुक्त पवित्र जैन तीर्थ स्थल घोषित किया जाए। पर्वतराज की वंदना मार्ग को अतिक्रमण, वाहन संचालन अभक्षय सामग्री बिक्री मुक्त कर यात्री पंजीकरण, दो चेक पोस्ट चिकित्सा सुविधा सहित बनाई जाएं। पर्वतराज से पेड़ों का अवैध कटान, पत्थरों का अवैध खनन और महुआ के लिए आग लगाना प्रतिबंधित हो।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री संजय जैन, उप प्रधान निपुण जैन, विरेश जैन, प्रवीण जैन, सपन जैन, अरविंद जैन, सचिन जैन, रोहित जैन, संजय जैन, पंकज जैन, शशांक जैन, डॉ. राजेश जैन, अनुराग जैन, शारदा जैन, बाला जैन, सुनीता जैन, आरती जैन, माधवी जैन, रेखा जैन, कल्पना जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed