फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jagpal, who was a four-time MLA from BSP, joined BJP

बसपा से चार बार विधायक रहे जगपाल ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Jagpal, who was a four-time MLA from BSP, joined BJP
पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चार बार विधायक रह चुके जगपाल सिंह ने बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने पुत्र और बसपा के जिलाध्यक्ष रहे योगेश कुमार सहित अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके भाजपा में जाने से एक ओर जहां बसपा को झटका लगा है, वहीं भाजपा के उन नेताओं में बेचैनी है, जो देहात से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

हरौड़ा सीट जो अब सहारनपुर देहात के नाम से जानी जाती है। इस सीट पर जगपाल चार बार विधायक रहे हैं। एक बार उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती के लिए सीट छोड़ी थी। मायावती सीट से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनी थीं। 2017 के विधान सभा चुनाव में भी उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, मगर इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मसूद अख्तर ने उन्हें हराया था। आगामी विधान सभा चुनाव में जगपाल सिंह का टिकट कटने की चर्चाएं तेजी से फैली। नए उम्मीदवार भी सामने आए हैं। इसके बाद से जगपाल सिंह ने करीब छह माह पहले बहुजन समाज पार्टी से कदम खींच लिए थे, मगर चूंकि उनके पुत्र योगेश कुमार बसपा के जिलाध्यक्ष बने हुए थे। ऐसे में वह पार्टी में बने हुए थे। योगेश के जिलाध्यक्ष पद से हटने के बाद से ही जगपाल सिंह के बसपा छोड़ने की चर्चाएं थीं। एक बार चर्चा यह भी उठी कि उन्हें मना लिया गया है और बसपा में ही रहेंगे। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। उनके साथ उनके पुत्र योगेश कुमार सहित कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए हैं। जगपाल सिंह का कहना है कि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाएगी तो वह लड़ेंगे यदि नहीं लड़ाएगी तो कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन

रविंद्र मोल्हू की बसपा में लौटने की तैयारी
रामपुर मनिहारान सीट से बसपा के टिकट पर तीन बार विधायक रहे रविंद्र कुमार मोल्हू ने करीब दो साल पहले लखनऊ जाकर भाजपा ज्वाइन की थी। तब से वह लगातार भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। मगर अब वह फिर से बसपा में लौटने की तैयारी में हैं। वह बसपा में लौटने की घोषणा आज यानी बुधवार को कर सकते हैं।

पूर्व विधायक जगपाल

पूर्व विधायक जगपाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed