{"_id":"58f7bc5f4f1c1beb0247383b","slug":"jaam-case-banquet-sanchalkon-par-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के मामले में बैंक्वेट हाल संचालकों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के मामले में बैंक्वेट हाल संचालकों पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बारात की चढ़त के दौरान मंगलवार की रात को अंबाला रोड पर घंटों तक लगे भयंकर जाम के मामले में पुलिस ने सागर रत्ना एवं रजवाड़ा बैंक्वेट हॉल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। जबकि अन्य को पुलिस ने नोटिस जारी कर दिया है।
मंगलवार को अंबाला रोड पर घंटों तक लगे जाम को लेकर पुलिस ने बैंक्वेट हॉल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। बताया जा रहा है कि अंबाला रोड स्थित सागर रत्ना कैसल एवं रजवाड़ा बैंक्वेट हॉल में बारातें आईं थीं। चढ़त सड़क पर ही हो रही थी और वाहनों की पार्किंग भी सड़क पर ही कराई गई थी। जिस कारण अंबाला रोड पर रात 8.30 बजे से रात 1.30 बजे तक लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। इस जाम में ऐंबुलेंस एवं आकस्मिक सेवाओं की गाड़ियां भी फंसी रहीं।
बताया जा रहा है कि पहले भी बैंक्वेट मालिकों को नोटिस दिया गया था। लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इस मामले में कुतुबशेर पुलिस ने दोनों बैंक्वेट हाल मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।