फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It is mandatory for health workers to get corona vaccine

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोरोना का टीका लगवाना होगा अनिवार्य

Tue, 12 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory for health workers to get corona vaccine
स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोरोना का टीका लगवाना होगा अनिवार्य
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कोरोना का टीका लगवाना अनिवार्य होगा। टीका लगाने के लिए जिले में 13730 सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्यकर्मी चिन्हित एवं पंजीकृत किए गए हैं। टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हो रहा है।
कोरोना टीका लगवाने को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में ऊहापोह की स्थिति है। कोई टीका लगवाना चाहता है तो कोई नहीं। स्वास्थ्य विभाग ने यह साफ कर दिया है कि जनपद में चिन्हित किए गए 13730 सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका अनिवार्य रूप से लगवाना होगा। विभाग का यह भी कहना है कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उधर, 16 जनवरी से शुरू हो रहे टीकाकरण के लिए जनपद में 11 स्थान चुने गए हैं। इनमें शहर के साथ ही देहात में भी सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

--------
इन जगहों पर लगेंगे टीके
टीकाकरण के लिए एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज के अलावा सरसावा, नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान, नागल, देवबंद, पुवांरका और नानौता की सीएचसी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
14 को आ सकती है वैक्सीन
जनपद में कोरोना का टीका 16 जनवरी से लगेगा। अब तक वैक्सीन नहीं आई है। सूत्रों ने बताया कि वैक्सीन 14 जनवरी को आने की संभावना है। इसके बाद वैक्सीन को सुरक्षित एवं सावधानी पूर्वक केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा।

-------
जनपद में 13730 स्वास्थ्यकर्मी हैं, जिनमें चिकित्साधिकारी, डॉक्टर और तमाम चिकित्सकीय स्टाफ शामिल है। सभी के लिए कोरोना का टीका लगवाना अनिवार्य रहेगा। 16 जनवरी से शुरू हो रहे टीकाकरण को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed