फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Iron structure placed on Pilkhani overbridge

Saharanpur News: पिलखनी ओवरब्रिज पर लोहे का स्ट्रक्चर रखा

Sat, 26 Nov 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Iron structure placed on Pilkhani overbridge
पिलखनी में बनाया जा रहा रेल ट्रक पर ओवरब्रिज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पटनी-पिलखनी मार्ग पर रेल लाइनों पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज पर रेलवे ने लोहे का स्ट्रक्चर रख दिया है। अब ओवरब्रिज के बाकी बचे निर्माण कार्य को उप्र सेतु निगम पूरा करेगा। इसके बाद यातायात शुरू किया जाएगा। पुल बनने से यहां लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

अंबाला-सहारनपुर रेल सेक्शन के पिलखनी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। यहीं से डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी बन रहा है। तीनों रेल लाइनों के ऊपर पटनी-पिलखनी मार्ग पर यह ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इस मुख्य मार्ग से होकर पिलखनी, भोजपुर, बकारका, हरडाखेड़ी, सीकरी, पिलखना बक्काल, चिलकाना के ग्रामीण और भारी वाहन गुजरते है। मुख्य रेल मार्ग होने के कारण ट्रेनों का अधिक आवागमन होने पर अक्सर फाटक बंद रहने से यहां जाम लगने की अक्सर समस्या रहती है। इस मार्ग पर कई माह से ओवरब्रिज का निर्माण उप्र सेतु निगम की ओर से कराया जा रहा है। दोनों ओर का पुल बन कर तैयार हो गया है। मुख्य रेल ट्रैक पर रेलवे को पुल बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। रेलवे यहां पर एक माह से कार्य कर रहा है। अब रेलवे की ओर से इस ओवरब्रिज पर रेल लाइनों पर पुल का लोहे का स्ट्रक्चर रखने का कार्य पूरा लिया गया है।
विज्ञापन

25.53 करोड़ की परियोजना
सहारनपुर। पिलखनी के रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 25.53 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। करीब 630.73 मीटर लंबे ओवरब्रिज को उप्र सेतु निगम बना रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर यहां पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी, साथ ही यातायात भी सुचारु होगा। यहां पर रेलवे फाटक को भी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिलखनी में रेलवे उपरिगामी सेतु का निर्माण कराया जा रहा है। रेलवे पोर्शन का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। बाकी निर्माण कार्य सेतु निगम पूरा कर करीब दो माह में यातायात सुचारु करा देगा।
- सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, उप्र सेतु निगम, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed