फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Interlocking tiles of District Hospital Park collapsed within four months

Saharanpur News: चार महीने में ही धंस गई जिला अस्पताल पार्क की इंटरलॉकिंग टाइल्स

Fri, 01 Dec 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Interlocking tiles of District Hospital Park collapsed within four months
एसबीडी जिला अस्पताल के पार्क की उखड़ी इंटरलॉकिंग टाइल्स
सहारनपुर। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी एसबीडी जिला अस्पताल का पार्क बदहाल है। करीब चार महीने में ही पार्क की इंटरलॉकिंग टाइल्स जगह-जगह से बैठ गई है। यही नहीं टाइल्स उखड़ भी गई। ऐसे में उनकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीमारदार भी जहां टाइल्स ठीक है, वहीं बैठ रहे, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं, इमरजेंसी में भी प्रतिदिन 150 से 200 मरीज आते हैं। पिछले कुछ महीनों से अस्पताल का कायाकल्प किया जा रहा है। जहां इमरजेंसी को नया बनाया गया। वहीं, ओपीडी में टाइल्स लगाई गई। इसके अलावा कुछ वार्डों की मरम्मत कराई गई। पार्क की स्थिति को भी सुधारा गया। पार्क में पौधे लगाने के साथ-साथ इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई गई। पार्क में ही लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन समय बीतने के साथ ही पार्क की हालत दयनीय बन गई। हालत यह है कि जिन इंटरलॉकिंग टाइल्स से पार्क की शोभा बढ़ाई गई। वे ही टाइल्स अब जगह-जगह से बैठ गई है। यहीं नहीं कुछ जगहों से टाइल्स उखड़ भी गई। इसके बाद भी इनको ठीक नहीं कराया गया है। ऐसे में भर्ती मरीजों के साथ रहने वाले तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


टाइल्स बैठने से गिरने और पैर में मोच आने का डर
पार्क में सुबह और शाम के समय अस्पताल स्टाफ के अलावा मरीजों के तीमारदार टहलते हैं। टहलने के दौरान कई बार आगे ध्यान नहीं पड़ता है। ऐसे में टाइल्स के बैठने से तीमारदारों को गिरने और पैर में मोच आने का डर रहता है। थोड़ी-सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। यदि समय पर पार्क की टाइल्स ठीक नहीं हुई तो खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीनों में हुई बारिश के कारण पार्क की इंटरलॉकिंग टाइल्स बैठी है। इनको ठीक कराने के लिए हमने कार्यदायी संस्था को कह दिया है। जल्द ही पार्क की टाइल्स को ठीक करा लिया जाएगा।

- डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed