{"_id":"617d8c6afe99c626000da71d","slug":"inter-school-volleyball-competition-begins-saharanpur-news-mrt5629724193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर विद्यालीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर विद्यालीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दो दिवसीय अंतर विद्यालीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शनिवार से ग्लोबल पब्लिक स्कूल में शुरू हो गई। प्रतियोगिता में जनपद के 18 विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जिला ओलंपिक संघ और जिला वॉलीबाल संघ के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर संजीव वालिया और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने किया। प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ग्लोबल-ए की टीम ने सरस्वती विहार स्कूल को 15-12, 15 -12 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में अल्पाइन पब्लिक स्कूल ने आशा मॉडर्न इंटरनेशनल को 15-9 तथा 15-10 से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में महर्षि दयानंद स्कूल ने स्प्रिंग वैली स्कूल को 15-10 तथा 19 -17 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में एमटीएस स्कूल सरसावा ने एक्मे ग्लोबल स्कूल-बी टीम को 15-6, 10-15 तथा 15 -11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। निर्णायकों में संदीप मलिक, शिवम भार्गव, मोहित पुंडीर, आरती चौधरी, स्नेहा सारस्वत, आकांक्षा लांबा, मनीष कुमार, कनिका लांबा रहे। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन आसिफ जावेद, फाउंडर चेयरमैन जुबेर आलम, प्रधानाचार्य आशीष कुमार शर्मा, डॉ. आशीष सेन, निधि कुमारी, वाजिया रूमाना, शौर्य गुप्ता, अमित चौधरी, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे।