फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions to take the schemes to the eligible in the review meeting

समीक्षा बैठक में योजनाओं को दिए पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश

Sat, 13 Nov 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Instructions to take the schemes to the eligible in the review meeting
समीक्षा करती एडीएम प्रशासन डॉ अर्चना द्विवेदी - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। अपर मुख्य सचिव का कार्यक्रम निरस्त होने के पश्चात एडीएम प्रशासन ने समीक्षा बैठक में योजनाओं को तेजी के साथ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 15 दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर बांटी।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम बलवंतपुर के पंचायत भवन में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव तथा जिले के नोडल अधिकारी रजनीश कुमार दुबे की ग्रामीणों के साथ खुली बैठक एवं विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का कार्यक्रम प्रस्तावित था परंतु अचानक अपर मुख्य सचिव के आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया। इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ अर्चना द्विवेदी ने ग्रामीणों के साथ खुली बैठक करते हुए विभागों की समीक्षा की। एडीएम प्रशासन ने बिंदुवार सभी विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं में तेजी लाएं तथा बिना भेदभाव के और तीव्र गति के साथ योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का कार्य करें जिससे उनकी दशा दिशा में सकारात्मक परिवर्तन आ सके। एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को चेताया कि कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अनेकों ग्रामीणों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा राशन कार्ड बनवाने की मांग की। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि 15 दिव्यांग विद्यार्थियों को व्हील चेयर प्रदान की गई है। समीक्षा बैठक में मनरेगा वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन तथा अन्य जनहित योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक के उपरांत अधिकारियों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला समूहों के द्वारा लगाए गए स्टाल पर पहुंचकर महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना की। ग्राम प्रधान पूनम सैनी, सरसावा बीडीओ सहेंद्र कुमार, राजवीर सिंह सैनी, अतुल वालिया, सीएचसी अधीक्षक डॉ राजेश कुमार, अमरीश प्रधान प्रतिनिधि, सतीश सैनी आदि रहे।

कार्यक्रम में मौजूद बच्चें और महिलाएं

कार्यक्रम में मौजूद बच्चें और महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

लाभान्वित दिव्यांग बच्चें

लाभान्वित दिव्यांग बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed