सहारनपुर में हादसा: इनोवा से टकराकर पलटा ऑटो, हाईवे पर मची चीख-पुकार, 12 सवारियां घायल, दो की हालत गंभीर
Accident in Saharanpur : सहारनपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 12 सवारियां घायल हो गईं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के सरसावा में बाईपास पर इनोवा गाड़ी और सवारी से भरे ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में करीब 12 सवारियां घायल हो गईं। इनमें से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बुधवार दोपहर एक बजे सरसावा से ग्राम शाहजहांपुर जा रहा सवारियों से भरा ऑटो जैसे ही बाईपास को पार कर नेशनल हाईवे-344 पर पहुंचा तो अचानक सामने की ओर से आ रही इनोवा कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और भीतर बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने सवारियों को निकालकर ऑटो को सीधा किया। दुर्घटना में ऑटो सवार संदीप, राहुल, मुस्कान, रानी, आयुषी, पूजा, अजय और काला सहित करीब 12 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा में भर्ती कराया गया। संदीप और राहुल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, दानिश की हालत गंभीर, दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
सरसावा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 10 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: जयंती विशेष: 'देशप्रेम और खुद्दारी का पैकर...', हां, मैं हूं हफीज मेरठी! ब्रिटिश हुकूमत की हिला दी थी नींव