फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   indignation on dirt and waterlogging

गंदगी और जलभराव से आक्रोश

Wed, 27 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 27 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
indignation on dirt and waterlogging
समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे क्षेत्रवासी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सम्राट विक्रम कॉलोनी में गगेश्वर महादेव मंदिर के आसपास गलियों में कूड़े के ढेर लगने से कॉलोनी वासियों में रोष है। नगर निगम पहुंचे कॉलोनी के लोगों ने नगरायुक्त को शिकायती पत्र सौंपते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की। 
विज्ञापन


कॉलोनी निवासियों ने बताया कि मंदिर के आसपास गलियों में लंबे समय से कूड़े के ढेर हैं, जिसकी वजह समय से कूड़े का उठान नहीं होना है। आरोप लगाया कि वह अनेक बार सफाई कर्मियों से भी कूड़ा उठवाने की मांग कर चुके हैं, मगर स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन


ऐसे में बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने कॉलोनी में सफाई व्यवस्था दुुरुस्त कराने तथा समय से कूड़ा उठवाने की मांग की। नगरायुक्त ने संबंधित अधिकारी को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सेक्टर नंबर 40 निवासी करन सिंह, सूरजपाल सैनी, प्रवीन, राजेश शर्मा और गोविंद गश्यप ने भी अपने सेक्टर में काली का मंदिर और पवन पट्टी के आसपास की नालियां टूटी होने की शिकायत नगर निगम से की है। उन्होंने नालियों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed