फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   India is showing the way to the world by removing its own sorrows: Bhagwat

स्वयं को दुखमुक्त कर दुनिया को राह दिखा रहा भारत : भागवत

Sat, 30 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
India is showing the way to the world by removing its own sorrows: Bhagwat
मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में कार्यक्रम को संबोधित करती राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत स्वयं के दुख को दूर कर दुनिया को नई राह दिखा रहा है। दूसरे देशों के लोग भौतिकवादी हैं। वह मोक्ष की प्राप्ति तो चाहते हैं, लेकिन इसका रास्ता उनके पास नहीं है। इसका रास्ता सिर्फ भारतीय संस्कृति में है। यही वजह है आज प्राचीन भारतीय संस्कृति और योग को पूरी दुनिया अपना रही है।
विज्ञापन

वह शनिवार को जनमंच प्रेक्षागृह सहारनपुर में मोक्षायतन योग संस्थान के 49 वें वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ने सबका सम्मान किया। इसीलिए पूरी दुनिया में इसकी अलग पहचान है। हर चीज का एक निश्चित समय होता है। आहार-विहार और निद्रा का भी एक समय है। योग हमें बुद्धि और ज्ञान के साथ परमात्मा के नजदीक ले जाकर परमानंद प्राप्त कराता और शरीर को भी स्वस्थ रखता है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाए। हम जो देख रहे हैं वह सत्य नहीं है, सत्य को हमें योग दिखाता है और हर परिस्थितियों में सुखी रहने का मूलमंत्र सिखाता है। समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री भारत भूषण ने की और संचालन आचार्य प्रतिष्ठा ने किया।
विज्ञापन

कोरोना काल में दुनिया ने समझा योग का महत्व: राज्यपाल
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन पद्धति है। कोरोना काल में योग का महत्व पूरी दुनिया ने समझा है। वर्तमान में स्वस्थ शरीर रखना भी अपने आप में एक चुनौती है और योग ही हमें निरोगी काया देता है। योग के माध्यम से व्यक्ति 100 वर्ष की आयु आसानी से प्राप्त कर सकता है।

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में कार्यक्रम को संबोधित करते सर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं से?

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में कार्यक्रम को संबोधित करते सर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं से?- फोटो : SAHARANPUR

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में कार्यक्रम को संबोधित करते सर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं से?

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में कार्यक्रम को संबोधित करते सर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं से?- फोटो : SAHARANPUR

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को सम्मानित करते प?

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को सम्मानित करते प?- फोटो : SAHARANPUR

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में पहुंचे सर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मोहन भागवत

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में पहुंचे सर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मोहन भागवत - फोटो : SAHARANPUR

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में कार्यक्रम में पहुंचे सर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक सं?

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में कार्यक्रम में पहुंचे सर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक सं?- फोटो : SAHARANPUR

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में पहुंचे सर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मोहन भागवत

मोक्षायतन के स्थापना दिवस पर जनमंच में पहुंचे सर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मोहन भागवत - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed