{"_id":"63388c8622aec350fd21f857","slug":"indefinite-picket-started-at-daya-sugar-mill-saharanpur-news-mrt607797179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दया शुगर मिल पर भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दया शुगर मिल पर भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना शुरु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े किसानों ने दया शुगर मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
शनिवार सुबह शुरू हुए धरने पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि पूरा सत्र ऐसे ही गुजर गया। मिल ने अब तक पिछले सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है। यह मिल की हठधर्मिता है। सरकार भी भुगतान कराने में विफल रही है। धरने के दौरान मिल प्रबंधन से जुड़े लोग किसानों के बीच पहुंचे और बताया कि मिल के पास 17 करोड़ रुपये की चीनी अभी है। उसे बेचकर भुगतान किया जाएगा। शेष भुगतान अगले सत्र में चीनी बेचकर किया जाएगा। किसानों ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 60 करोड़ रुपये है। जब तक पूरा भुगतान नहीं किया जाता है वे उठने वाले नहीं हैं।
धरने की अध्यक्षता चौधरी ज्ञान सिंह ने की व संचालन भगत सिंह ने किया। यहां मंडल महासचिव डॉ. राजवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गौरव यादव, तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह, पश्चिम प्रदेश महासचिव सोनू चौधरी, सुखवीर सिंह, योगेश, भूपेंद्र, नरेंद्र, अशोक बाबा, अनिल यादव, बालेश्वर त्यागी, रहीस अहमद, अहसान, बिट्टू, पूर्णचंद्र, फूल कुमार, ब्रह्म सिंह आदि रहे।