फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Income tax on the radar Dnnaset

आयकर के रडार पर धन्नासेठ

Thu, 17 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Income tax on the radar Dnnaset
income tax - फोटो : income tax
सहारनपुर जनपद के बड़े धन्नासेठों के फोन इन दिनों आय कर विभाग के रडार पर हैं। सूत्रों के अनुसार विभाग ने ऐसे धन्नासेठों के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया हुआ है।
विज्ञापन


इसका मकसद यह जानना है कि यह धन्नासेठ ब्लैकमनी को ठिकाने लगाने के लिए किससे और क्या बात कर रहे हैं।  पता चलने के बाद से धन्नासेठों में हड़कंप मचा हुआ है। जो अब संभलकर कदम उठा रहे हैं।      
विज्ञापन

      
केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के पुराने नोट बंद कर दिए हैं। सरकार का दावा है कि इससे ब्लैकमनी रखने वालों को सबक मिलेगा। यहां आय कर विभाग सरकार की मंशा से कदम मिलाकर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फोन नंबर सर्विलांस पर लगने की चर्चाओं के बाद से ऐसे धन्नासेठों में हड़कंप मचा हुआ है। जो कार्रवाई से बचने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं।  कुछ धन्नासेठ अपनी ब्लैकमनी को व्हाइट करने के लिए गरीबों का सहारा ले रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार पुराने शहर में कुछ कालोनियां ऐसी हैं जहां धन्नासेठों ने एजेंटों के माध्यम से ब्लैकमनी पहुंचायी है। ऐसे एजेंट्स महिलाओं और बच्चों को बैंकों के बाहर लाइन में लगाकर नोट बदलने का धंधा चला रहे हैं। इसमें एक्सचेंज करने वाले को 15 प्रतिशत तक हिस्सा दिया जा रहा है।              
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed